भाजपा का 07 मई को बिजली और पानी की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय का घेराव कार्यक्रम की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : भाजपा 07 मई को बिजली और पानी की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पर घेराव कार्यक्रम करेगी. जिसकी तैयारी को।लेकर एक बैठक आज पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव के आवास पर जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में घेराव कार्यक्रम की रणनीति बनी है. जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने बताया कि प्रदेश भर में लगभग 20 हज़ार चापाकल ख़राब पड़े हुए हैं. वहीं बिजली की विकराल समस्या भी बनी हुई है. उन्होंने बताया कि हम जिले में ख़राब पड़े चापाकलों की सूची सात तारीख को उपायुक्त महोदय को सौंपेंगे. उन्होंने कहा की जिले भर से हजारों लोग इस प्रदर्शन में शामिल होंगे. इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और प्रदेश के उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा भी उपस्थित रहेंगे. वे दोनों जनता की समस्याओं पर हमारी आवाज को बुलंद करेंगे. बैठक में वर्तमान मेयर संजय सरदार, विनोद श्रीवास्तव, प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह, सुनील श्रीवास्तव, रमेश हँसदा, राकेश मिश्रा, डॉ भूषण टुडू, अमितेश अमर, सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, रितिका मुखी, सारथी महतो, शंभु मंडल, सावित्री बानरा, सूर्या देवी, बलदेव मंडल, पप्पू वर्मा, बद्री दारोग़ा, देवेश महापात्रा, कृष्णा प्रधान, महेश कुंडू,सहित जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  भीषण गर्मी के बीच स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ व्यवस्था लागू, बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान

Thanks for your Feedback!

You may have missed