भोला अखाड़ा में आयोजित वार्ड सभा में निगम का प्रशासनिक भवन निर्माण का प्रस्ताव पारित, दूसरे वार्ड के लोगो में किया हंगामा, बेआबरू होकर भागे विरोधी

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 भोला अखाड़ा मैदान में आयोजित वार्ड सभा में वार्ड संख्या 30 के लोगो ने सर्वसम्मति से जागृति मैदान के किनारे आरआइटी थाना के बगल में नगर निगम का प्रशासनिक भवन निर्माण को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में सभा का शुरुआत किया गया। जिसमे सभा की अध्यक्षता कर रहे पार्षद सुधीर चौधरी ने प्रस्ताव दिया जिसके बाद सर्वसम्मतिं से प्रस्ताव पारित हो गया। इधर वार्ड सभा का अंत में करवाई का हस्ताक्षर के उपरांत करीब दर्जन भर सभा स्थल दूसरे वार्ड के लोग पहुंच कर विरोध करने लगे। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी को सभा स्थल से खदेड़ दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सैकड़ो लोगो के हस्ताक्षर से प्रस्ताव पारित

सभा के उपरांत हाथ उठाकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पारित कर लिया गया। मौके पर एलआईजी, बाउरी बस्ती, जनता रो हाउस, एमआईजी, एलआईजी फ्लैट आदि के लोग शामिल हुए।

बेआबरू होकर सभा स्थल से भागे विरोधी : सुधीर

पार्षद सुधीर चौधरी ने कहा कि किसी भी वार्ड में वार्ड पार्षद द्वारा विकास योजना संबंधित मामले में सभा बुलाया जाता है। उन्होंने कहा की सभा स्थल पर गुंडे बदमाश को लेकर पार्षद पति मनमोहन सिंह, संतोष सिंह, सतीश शर्मा, अभय झा पहुंच गए। पुलिस की उपस्थिति में वे लोग वहाँ हंगामा कर रहे थे। हमने हमारे वार्ड के लोगो ने सूझबूझ और संयमित रहकर उन्हें बताया की ये हमलोगों का घर का बैठक है। आपका कोई काम नहीं है। आपको अगर किसी बात का विरोध है तो आप सक्षम पदाधिकारी के समक्ष जाकर अपनी बाते रखें। लेकिन ये लोग वहाँ महिलाओं और बुजुर्गों से बदतीनीजी करने लगे। जिसके बाद वार्ड के लोग विरोध किए और फिर बेआबरू होकर सभी वापस चले गए।

See also  पार्किंग को लेकर बड़ी तैयारी, जेएनएसी का नया टेंडर जारी, बदलेगी व्यवस्था

Thanks for your Feedback!

You may have missed