हर पसीने की बूंद में छुपा है विकास का सपना — डॉ फादर समीर टोप्पो

0
Advertisements
Advertisements

संत जेवियर कॉलेज, महुआडांड़ में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायी एवं विचारोत्तेजक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रमिकों के योगदान, उनके अधिकारों तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में श्रमिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था।कॉलेज के उपप्राचार्य डॉ. फादर समीर टोप्पो ने कहा, “मजदूर समाज की वास्तविक शक्ति हैं। उनके परिश्रम, समर्पण और संघर्ष के कारण ही राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर होता है। हमें उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव सजग रहना चाहिए और उनके प्रति सम्मान का भाव बनाए रखना चाहिए।” उन्होंने विद्यार्थियों को श्रम के महत्व को समझने और जीवन में परिश्रम को सर्वोच्च स्थान देने की प्रेरणा दी।इस अवसर पर कॉलेज की छात्रा अशुंता लकड़ा ने कहा मजदूर दिवस केवल एक स्मरण दिवस नहीं, बल्कि यह हमें सामाजिक समानता, न्याय और मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करता है। हमें श्रमिकों के संघर्षों को समझते हुए उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक प्रयास करने चाहिए।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मजदूरों के जीवन, उनके संघर्ष और उनके योगदान को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक और प्रेरित किया।इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ फादर एम के जोस,फादर लियो, सिस्टर चन्द्रोदया, फादर राजीप, प्रो. मनीषा, प्रो. बंसति, प्रो. अंकिता, प्रो. आदिति, प्रो. रेचेल, प्रो. सुष्मिता, प्रो. सुकुट, प्रो. रोनित, प्रो. शशि, प्रो. मन्नू, प्रो. जामेश, प्रो. मोनिका सहित शिक्षकेतर अनोरा दीदी, सुनिता दीदी, क्रिस्टीना दीदी, प्रेमा, सरोज,नीलम, अशोक, सुचित, जयप्रकाश, संतोष की गरिमामयी उपस्थिति रही।अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed