प्रश्नपत्र की कमी से परीक्षा केंद्र पर बवाल, अभ्यर्थियों का हंगामा, 1 घंटे देरी से शुरू हुई JET परीक्षा

0
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) के दौरान केराली स्कूल परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्रों की कमी को लेकर भारी हंगामा हो गया। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को समय पर प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं कराए जा सके, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कई अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताते हुए परीक्षा का बहिष्कार करने तक की चेतावनी दी और केंद्र पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

स्थिति बिगड़ने के बाद जेपीएससी के हस्तक्षेप से मामला संभाला गया और परीक्षा करीब एक घंटे की देरी से शुरू कराई गई। इस दौरान अभ्यर्थियों में आक्रोश देखा गया और परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए गए। अभ्यर्थियों का कहना था कि इस तरह की अव्यवस्था से उनकी मानसिक एकाग्रता प्रभावित होती है और तैयारी पर असर पड़ता है।

See also  10वीं रिजल्ट में छात्रों ने मारी बाजी, 96% पास प्रतिशत… टॉप 10 में पलामू के छात्रों का दबदबा

Thanks for your Feedback!

You may have missed