शिक्षकों की परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला, 12 मई से शुरू होगा TNA टेस्ट

0
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड में सरकारी स्कूलों की शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षक आवश्यकता आकलन (टीएनए) राउंड-3 की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसको लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। टीएनए राउंड-3 के लिए शिक्षकों का ऑनलाइन पंजीकरण 22 अप्रैल से शुरू हो चुका है, जो 5 मई तक चलेगा। इस परीक्षा में सरकारी स्कूलों के शिक्षक, सहायक शिक्षक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के सभी पूर्णकालिक और अंशकालिक शिक्षक शामिल होंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

यह परीक्षा 12, 13 और 14 मई को आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 60 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा की अवधि 2 घंटे तय की गई है। परीक्षा दो पालियों में होगी—पहली सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक। इस बार पिछले 6 से 8 महीनों में नियुक्त करीब 10,000 नए शिक्षकों को भी इसमें शामिल होना अनिवार्य किया गया है, जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के लगभग 700 शिक्षक शामिल हैं। विभाग ने सभी नए शिक्षकों का ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

About The Author

See also  ट्रैफिक जाम से बाढ़ बचाव तक 9 प्रस्ताव पारित, थोक कारोबार के लिए अलग स्थान की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed