बेटी की शादी के पैसों को लेकर खौफनाक साजिश, पत्नी-बेटियों ने मिलकर की हत्या

0
Advertisements
Advertisements

महोबा : जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की हत्या उसके ही परिवार ने कर दी। मृतक हरनारायण प्रजापति का शव 14 अप्रैल को पनवारी थाना क्षेत्र के हैवतपुरा ब्राह्मणन गांव के पास नाले में मिला था। शुरुआत में परिजनों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पड़ोसी पर शक जताते हुए शिकायत भी दर्ज कराई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि पत्नी, बेटियों और नाबालिग बेटे ने मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, मृतक शराब और जुए का आदी था और उसने बेटी की शादी के लिए पशु बेचकर करीब 82,500 रुपये जुटाए थे। परिवार को डर था कि वह इस रकम को बर्बाद कर देगा, जिसके चलते उन्होंने सोते समय रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया।

मामले को छिपाने के लिए आरोपियों ने मृतक का मोबाइल तोड़कर फेंक दिया और पैसे छिपा दिए थे, लेकिन पुलिस पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और घटना में इस्तेमाल रस्सी, छिपाई गई नकदी और मोबाइल बरामद कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

See also  नौ फरार नक्सलियों की तलाश जारी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed