1100 ग्लास शरबत बांटकर सेवा, कार्यक्रम में उमड़ा जनसमर्थन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन की सोनारी शाखा द्वारा अक्षय तृतीया और परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर एरोड्रम सब्जी बाजार के पास 1100 ग्लास ठंडा टाटा ग्लूकोज शरबत वितरित किया गया। इस सेवा शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी और समाजसेवी ओम प्रकाश रिंगसिया ने संयुक्त रूप से किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि यह संगठन हमेशा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहता है और समाज के लिए समर्पित भावना से काम करता है। वहीं ओम प्रकाश रिंगसिया ने इसे पुण्य कार्य बताते हुए शाखा के प्रयासों की सराहना की। शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित हो रहा है, जिसमें दिन में शरबत वितरण, शाम को 11 विद्वानों का सम्मान और अगले दिन विभिन्न क्षेत्रों में 500 ग्लास शरबत वितरण किया जाएगा।

इस मौके पर मोहन गुप्ता, ललित अग्रवाल, दीपक पारीक, सुरेश अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नारायण अग्रवाल ने दिया।

About The Author

See also  ऑनलाइन निवेश और टास्क के नाम पर 19 लाख की साइबर ठगी, तीन लोग बने शिकार

Thanks for your Feedback!

You may have missed