जेम्को में पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प, इलाके में मची अफरा-तफरी
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को इलाके में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। किसी पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मामला मारपीट और खूनी झड़प में बदल गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।
Advertisements

बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय स्तर पर हलचल मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर रखे हुए है।


