टेल्को में सीमेंट कारोबारी के घर बड़ी चोरी, 20 लाख की संपत्ति लेकर चोर फरार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में एक सीमेंट कारोबारी के बंद घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसपैठ की और करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, घर काफी समय से बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब मामले की जानकारी परिजनों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

See also  नशा तस्करी पर सख्ती का प्लान, छापेमारी और निगरानी बढ़ाने का निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed