चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP बदले

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में चुनावी माहौल के बीच राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को बदला गया है, जिससे प्रशासनिक स्तर पर व्यापक बदलाव देखने को मिला है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस फेरबदल में साहिबगंज, गोड्डा, लातेहार, जामताड़ा और गिरिडीह समेत कई जिलों में नए एसपी की नियुक्ति की गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं और कुछ को अन्य विभागों में स्थानांतरित किया गया है। अंजनी कुमार झा को हजारीबाग पुलिस अकादमी का उपनिदेशक बनाया गया है, जबकि निधि द्विवेदी को जामताड़ा का एसपी नियुक्त किया गया है।

सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को जल्द ही नए पदस्थापन पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

About The Author

See also  घोड़ा पहाड़ के पास मिला अज्ञात शव, पहचान के लिए फोटो जारी, इलाके में सनसनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed