राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन संबंधी काम ठप, विजय सिन्हा ने दी सख्त चेतावनी

0
Advertisements

पटना : बिहार में अंचल अधिकारियों (CO) और राजस्व कर्मियों की हड़ताल के चलते जमीन से जुड़े कई जरूरी काम पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि सर्वे और अन्य राजस्व सेवाएं बंद होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व-भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस हड़ताल पर कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सरकारी कामकाज को बाधित करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर सेवा से बर्खास्तगी तक की कार्रवाई हो सकती है।

विभाग ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है और कुछ सेवानिवृत्त कर्मियों को भी अस्थायी रूप से तैनात किया गया है, ताकि जनता के जरूरी काम प्रभावित न हों। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही व्यवस्था को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

About The Author

See also  टाटा स्टील और ब्रिटेन की रॉयल एकेडमी के बीच नई साझेदारी, रिसर्च पर खर्च होंगे 36.66 करोड़ रुपये

Thanks for your Feedback!

You may have missed