DJ की आवाज कम करने की बात पर बवाल, कैंप ऑपरेटर ने दिल्ली के पर्यटकों से मारपीट… पुलिस ने किया गिरफ्तार
Advertisements

Advertisements

Advertisements

ऋषिकेश : शिवपुरी क्षेत्र में एक कैंप में दिल्ली से आए पर्यटकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पर्यटकों ने कैंप में चल रहे तेज डीजे साउंड की आवाज कम करने की बात कही थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मामला हिंसक हो गया।
Advertisements

Advertisements

सूचना के अनुसार, यह घटना देर रात उस समय हुई जब पर्यटक कैंप में ठहरे हुए थे। शिकायत में कहा गया है कि पहले बहस हुई और फिर कैंप संचालक और उसके साथियों ने मिलकर पर्यटकों के साथ मारपीट की। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए कैंप ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है.


