जंगल में हाथियों का हमला, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत… इलाके में दहशत

0
Advertisements
Advertisements

गुमला/बोकारो : झारखंड में जंगली हाथियों के हमले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई। गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र के करलोया गांव के पास जंगल में एक 56 वर्षीय महिला बिरसमनी उरांव महुआ चुनने गई थी, तभी अचानक हाथी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिवार को तत्काल राहत राशि दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वहीं दूसरी घटना बोकारो जिले के तेनुघाट रेंज के जागेश्वर जंगल में हुई, जहां करीब 10 बजे 12 हाथियों के झुंड ने 48 वर्षीय ठकनी देवी पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी भी जान चली गई। वन विभाग ने दोनों मामलों में त्वरित सहायता के तौर पर परिवारों को आर्थिक मदद दी है और आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुआवजा देने की बात कही है।इन घटनाओं के बाद इलाके में डर का माहौल है। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीमें तैनात कर दी गई हैं और लोगों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि यह इलाका इन दिनों हाथियों की सक्रियता से प्रभावित है।

See also  स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक में बड़ा फैसला, नई कमेटी का गठन

Thanks for your Feedback!

You may have missed