फ्लैट में 5 दिन तक सड़ती रही महिला की लाश, परिवार साथ ही रहा… खुलासे से सनसनी


धनबाद : झारखंड के धनबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की मौत के बाद उसका शव करीब पांच दिनों तक फ्लैट में ही पड़ा रहा और परिवार के लोग उसी घर में मौजूद रहे। आसपास के लोगों को जब बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर अंदर से महिला का सड़ा हुआ शव बरामद किया।

बताया जा रहा है कि महिला की मौत पहले ही हो चुकी थी, लेकिन परिवार ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग इस पूरे घटनाक्रम से हैरान हैं।
पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शव को इतने दिनों तक घर में क्यों रखा गया।


