भुईयांडीह में हिट एंड रन से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : भुईयांडीह इलाके में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मौके पर हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों ने इस इलाके में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर रोक लगाने और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। (Lokmat Times)

About The Author

See also  बोनस फॉर्मूले पर फिर टकराव, BAKS ने प्रबंधन को दी खुली चुनौती

Thanks for your Feedback!

You may have missed