देहरादून में रिकॉर्ड: नगर निगम ने संपत्ति कर संग्रह में 60 करोड़ का आंकड़ा पार किया

0
Advertisements
Advertisements

देहरादून : देहरादून नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025‑26 में अपने भवन कर संग्रह में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार नगर निगम ने पहली बार कुल ₹60 करोड़ से अधिक का संपत्ति कर राजस्व एकत्र कर लिया, जो पिछले वर्ष के मुकाबले करीब ₹8 करोड़ अधिक है। हालांकि निगम का लक्ष्य ₹75 करोड़ का था, वह अभी पूरा नहीं हो पाया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में करदाताओं की जागरूकता और समय पर कर भुगतान के कारण यह बढ़त दर्ज की गई है। निगम का कहना है कि अभी भी कुछ बकाया कर शेष है और ऐसा अनुमान है कि वित्त वर्ष के अंत तक यह लक्ष्य करीब पूरा हो जाएगा। कर संग्रह से मिलने वाली रकम का उपयोग नगर निगम द्वारा सार्वजनिक सेवाओं और विकास कार्यों में किया जाएगा।

See also  बेटी की शादी के पैसों को लेकर खौफनाक साजिश, पत्नी-बेटियों ने मिलकर की हत्या

Thanks for your Feedback!

You may have missed