असम चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 5 गारंटियों के ऐलान से सियासी हलचल तेज

0
Advertisements

गुवाहाटी : असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की ओर से ‘पांच गारंटी’ का ऐलान किया है, जिससे राज्य की सियासत गरमा गई है। इन गारंटियों में महिलाओं के लिए मासिक नकद सहायता, व्यवसाय शुरू करने के लिए 50,000 रुपये तक की मदद, सभी परिवारों को 25 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, भूमि अधिकार और जुबीन गर्ग मामले में 100 दिनों के भीतर न्याय शामिल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

खरगे ने रैली के दौरान राज्य की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा और भ्रष्टाचार व डर का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ये गारंटियां राज्य में बड़े बदलाव का रोडमैप हैं और समाज के हर वर्ग—महिलाओं, युवाओं और किसानों—को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं। इस घोषणा के बाद चुनावी मुकाबले में सियासी गतिविधियां और तेज हो गई हैं।

About The Author

See also  12वीं की कथित फर्जी मार्कशीट से B.A.LL.B. में दाखिले का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर केस

Thanks for your Feedback!

You may have missed