8 साल की बच्ची से बेरहमी की हत्या, लाश को आटे के कनस्तर में छिपाया—भड़का इलाका

0
Advertisements

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा के सिद्धार्थ नगर इलाके में एक 8 साल की मासूम प्रज्ञा की निर्मम हत्या ने सनसनी फैला दी। सामने आया है कि घर का किरायेदार सुनील कुमार ने बच्ची को अपहरण कर उसकी हत्या कर दी और शव को अपने कमरे में रखे आटे के कनस्तर में छिपा दिया। घटना तब उजागर हुई जब परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।जैसे ही लाश मिलने की खबर क्षेत्र में फैली, लोग भड़क उठे और फतेहाबाद रोड पर भीड़ ने जाम लगाकर वाहन तोड़फोड़ की। परिजन आरोपी को सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं और सुनील की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमों को लगाया है। इलाके में फिलहाल तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

About The Author

See also  जेपीएससी भर्ती में 15 लाख रुपये लेकर चयन कराने का खुलासा, इंटरव्यू में 80 अंक बढ़वाने का दावा

Thanks for your Feedback!

You may have missed