किसानों के लिए बड़ा बदलाव: सस्ते में सौर बिजली का वादा, 8 लाख सोलर पंप भी जोड़ें जाएंगे

0
Advertisements
Advertisements

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार ने सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के तहत किसानों को दिन के समय सस्ती और भरोसेमंद सौर बिजली उपलब्ध कराने का बड़ा कार्यक्रम शुरू किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस योजना के तहत प्रदेश में 4,000 मेगावॉट से अधिक सौर क्षमता वाली परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी, जिससे करीब 8 लाख कृषि पंप सीधे सौर ऊर्जा से चलाए जा सकेंगे। इससे किसानों को सिंचाई के लिए बिजली की लागत कम होगी और वे आत्मनिर्भर बनेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस योजना से किसानों को न सिर्फ खेतों में बिजली मिलेगी, बल्कि वे स्वयं ऊर्जा उत्पादक भी बन सकेंगे और अपनी अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी बढ़ा सकते हैं। सरकार के मुताबिक, विद्युत खरीद अनुबंध वितरित करना तय किया गया है ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। योजना के लागू होने से ग्रामीण इलाकों में सोलर ऊर्जा की भागीदारी बढ़ेगी और पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम होगी।

See also  100% उपस्थिति पर 88 छात्रों का सम्मान, अनुशासन और निरंतरता पर जोर

Thanks for your Feedback!

You may have missed