गठबंधन पर नहीं बनी बात, झामुमो अकेले लड़ेगा चुनाव, माले को एक सीट पर समर्थन


रांची : असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बीच गठबंधन की बातचीत बेनतीजा रही। देर रात तक चली चर्चा में कांग्रेस ने झामुमो को 5 सीटें देने का प्रस्ताव रखा, जबकि झामुमो 8-9 सीटें या फिर 5 के साथ 3 सीटों पर दोस्ताना मुकाबला चाहता था। सहमति नहीं बनने के बाद गठबंधन नहीं हो सका।

इसके बाद झामुमो ने असम विधानसभा चुनाव में अकेले 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। पार्टी ने साथ ही एक सीट पर भाकपा माले (CPI-ML) को समर्थन देने की घोषणा की है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने झामुमो को असम में ‘तीर-धनुष’ चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया है।
सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय को सिंबल के साथ असम भेजा गया है, ताकि उम्मीदवारों का नामांकन कराया जा सके। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली में मौजूद हैं।


