गिरवी चूड़ियों को लेकर थाने तक पहुंचा विवाद, ज्वेलर्स पर लाखों की मांग का आरोप

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित एमपी ज्वेलर्स में गिरवी रखे गए सोने के आभूषण को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद बढ़ते हुए थाना तक पहुंच गया है। गर्ल्स स्कूल रोड निवासी मनिंदर सिंह भाटिया ने जुगसलाई थाना में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी ज्योति कौर की 40 ग्राम सोने की दो चूड़ियां गिरवी रखने के बाद अब उन्हें वापस करने में आनाकानी की जा रही है और अत्यधिक रकम की मांग की जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शिकायत के अनुसार, मनिंदर ने 6 सितंबर 2017 और 21 सितंबर 2017 को आर्थिक तंगी के कारण 20-20 ग्राम की दो चूड़ियां एमपी ज्वेलर्स में गिरवी रखकर क्रमशः 45 हजार और 50 हजार, कुल 95 हजार रुपये 1 प्रतिशत ब्याज दर पर उधार लिए थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 तक वे नियमित रूप से ब्याज का भुगतान करते रहे। हालांकि 2021 में उनकी दुकान जल जाने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई। अब पिछले कुछ महीनों से जब वे अपनी गिरवी रखी चूड़ियां वापस मांग रहे हैं, तो दुकानदार मोती जैन टालमटोल कर रहे हैं।

मनिंदर का आरोप है कि दबाव बनाने पर दुकानदार ने चूड़ियां लौटाने के बदले 2.5 लाख रुपये की मांग की, जो तय शर्तों से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि वे अब तक करीब 15 हजार रुपये ब्याज चुका चुके हैं और शेष बकाया राशि लगभग 1,76,900 रुपये चुकाने के बाद अपना सामान वापस लेना चाहते हैं, लेकिन इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त ज्वेलर्स के पास अन्य क्षेत्रों से भी लोग सोना गिरवी रखकर पैसा लेते हैं और बिना किसी ठोस दस्तावेज के लेन-देन किया जाता है।

See also  स्कूल भवन निर्माण में मजदूरों के शोषण का आरोप, 503 की जगह 300 रुपये मजदूरी पर उठे सवाल

मनिंदर ने यह भी सवाल उठाया है कि आखिर किस आधार पर ज्वेलर्स इस तरह सूद-ब्याज का कारोबार कर रहे हैं और कच्चे कागज पर लाखों का लेन-देन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित दुकानदार पहले भी चोरी का सोना लेने के मामले में जेल जा चुका है। मामले को लेकर यह भी चर्चा है कि ऐसे कई मामले सामने नहीं आ पाते और दबा दिए जाते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, जबकि खबर लिखे जाने तक ज्वेलर्स की ओर से पैरवी करने एक भाजपा नेता के पहुंचने की भी जानकारी सामने आई है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed