झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से तबाही, येलो अलर्ट जारी, किसानों की फसल बर्बाद

0
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश और कई इलाकों में ओलावृष्टि दर्ज की गई है। इस बदलते मौसम के कारण किसानों की सब्जियों और गेहूं की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति अगले चार दिनों तक बनी रह सकती है। मंगलवार को रांची, गुमला समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओले गिरे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मौसम विभाग ने रांची सहित कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों तक हल्के बादल छाए रहने, आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर वज्रपात की संभावना जताई गई है। गुमला के भरनो प्रखंड में करीब 45 मिनट तक तेज बारिश और ओलावृष्टि से सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें नष्ट हो गईं। वहीं लोहरदगा में आंधी के कारण हुटाप के पास एक बड़ा पेड़ गिरने से लोहरदगा-किस्को मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश पूर्वी सिंहभूम में 37.2 मिमी दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी सिंहभूम में 9.6 मिमी, रांची में 4.8 मिमी और धनबाद में 4.6 मिमी बारिश हुई। सिमडेगा और रामगढ़ में हल्की वर्षा हुई है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट संभव है, हालांकि पलामू क्षेत्र में इसका असर कम रहेगा। इस मौसम परिवर्तन का असर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी देखा गया है, जहां तापमान में गिरावट से लोगों को राहत मिली है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed