3 महीने की शर्त पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब गोद लेने वाली मां को मिलेगा पूरा हक

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि तीन महीने से अधिक उम्र के बच्चे को गोद लेने वाली महिलाओं को मातृत्व अवकाश से वंचित नहीं किया जा सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि मातृत्व सुरक्षा एक मूल अधिकार है और गोद लिया गया बच्चा भी जैविक बच्चे के समान ही होता है।कोर्ट ने सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 की उस धारा को असंवैधानिक करार दिया, जिसमें केवल तीन महीने से कम उम्र के बच्चे को गोद लेने पर ही मातृत्व अवकाश देने का प्रावधान था। जस्टिस जेबी पारडीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने कहा कि अब गोद लेने वाली मां को बच्चे की उम्र चाहे जो भी हो, 12 हफ्ते का मातृत्व अवकाश मिलेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि परिवार केवल जैविक संबंधों से तय नहीं होता और गोद लेना भी परिवार बनाने का समान रूप से वैध तरीका है। साथ ही केंद्र सरकार को सामाजिक सुरक्षा के तहत पितृत्व अवकाश (पैटरनिटी लीव) पर भी विचार करने की सलाह दी गई है।

Advertisements
See also  पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed