कैरव गांधी अपहरण कांड: आरोपी शाद आलम की जमानत याचिका ADJ-3 कोर्ट में ट्रांसफर, केस डायरी तलब

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के चर्चित कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 5/26 में एक नया अपडेट सामने आया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद इमरान से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले थे। सूत्रों के अनुसार इमरान से हुई पूछताछ में इस कांड में कुल 12 लोगों के नाम सामने आए थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इन्हीं नामों में बिहार के नालंदा निवासी शाद आलम का भी नाम शामिल है। शाद आलम की ओर से जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में अपने अधिवक्ता राहुल गोप के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की गई है, जिसका नंबर 325/26 बताया जा रहा है।

इसी बीच जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने इस जमानत याचिका की सुनवाई के लिए मामले को ADJ-3 (अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-3) की अदालत में ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही अदालत ने मामले की केस डायरी भी तलब की है।

अब इस जमानत याचिका पर सुनवाई ADJ-3 की अदालत में होगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


Advertisements
See also  सुरक्षा सप्ताह का समापन: प्लांट‑5 में ‘जीरो एक्सीडेंट’ का संदेश

Thanks for your Feedback!

You may have missed