होटल‑रेस्टोरेंट उद्योग संकट में, गैस संकट से शादी‑पार्टी बुकिंग भी प्रभावित

0
Advertisements
Advertisements

शिमला : हिमाचल प्रदेश में होटल और रेस्टोरेंट मालिकों के लिए व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत गंभीर समस्या बन गई है। पिछले कई दिनों से व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की सप्लाई बाधित होने से कई होटल, ढाबे और खानपान प्रतिष्ठानों के रसोई काम ठप पड़े हैं। स्थानीय गैस एजेंसियों के गोदाम खाली बताए जा रहे हैं, जिससे बुकिंग के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं और कई जगहों पर खाने‑पीने की सेवाओं में व्यवधान आया है।कई होटल मालिकों ने बताया कि कमर्शियल गैस न होने के कारण वे मेन्यू भी घटा रहे हैं और स्टाफ के लिए भोजन तैयार करना मुश्किल हो रहा है। कुछ प्रतिष्ठानों ने पहले से बुक शादी‑समारोह और पार्टियों को रद्द या टालने तक की नौबत बता दी है, क्योंकि खाना पकाने का साधन उपलब्ध नहीं है। हॉस्पिटैलिटी उद्योग के प्रतिनिधियों ने सरकार और गैस कंपनियों से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, वरना छोटे व्यवसाय बंद होने की आशंका बढ़ गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर DC का बड़ा एक्शन, कई स्कूलों पर कार्रवाई की तैयारी

Thanks for your Feedback!