पासा रिसोर्सर्स प्रा०लि0 कम्पनी में हुई चोरी का खुलासा, चोरी के सामान के साथ चोरों का गैंग गिरफ्तार


Saraikela : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के पासा रिसोर्सर्स प्रा०लि0 कम्पनी में 2 मार्च की रात हुई चोरी का आदित्यपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने चोरी के सामान के साथ चोरों के गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि इस संबंध में आदित्यपुर थाना में कांड सं०. 66/ 2026, दिनांक-02- 03- 2026 के तहत धारा- 303 (2)३17(2)/ 36) बी.एन.एस. के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जिसमें पासा रिसोर्सर्स प्रा०लि0 कम्पनी, जो गम्हरिया बिको मोड़ स्थित है में चोरी होने के संबंध में था. इस कांड में त्वरित कार्रवाई करते हए चोरी गये सामान (1) तार करीब 700 मीटर, (2) L- क्लीट 3 पीस को बरामद करते हुए प्रसांगिक काण्ड के अभियुक्त (1) संजु गोराई, उम्र- 24 वर्ष, पिता- डोमन गोराई, पता- जुलुमटाँड सतबहनी, थाना आदित्यपर जिला- सरायकेला – खरसावाँ (२) राजेश मुर्म, उम्र- 40 वर्ष, पिता- काड़ मुर्म. पता- मेरुडीह, न्यु बस्ती, थाना आर०आई०टी0. जिला- सरायकेला – खरसावाँ स्थायी पता- ग्राम + थाना- सिन्दरी, जिला- धनबाद को विधिवत गिरफ्तार कर आज
न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस कांड के उद्भेदन में पु0नि0 सह थाना प्रभारी बिनोद तिर्की के साथ स०अ०नि० धर्मराज कुमार,
आरक्षी।39 शिव शंकर दास,
आरक्षी।३72 नितिश कमार पाण्डेय और आरक्षी राघवेन्द कुमार की सराहनीय भूमिका रही.




