संजय सरदार बने आदित्यपुर के नये मेयर, 7795 मतों के बडे अंतर से भुगलु को हराया

0
Advertisements

Saraikela : आदित्यपूर नगर निगम में महापौर पद के लिए अंतिम चक्र की मतगणनासंपन्न हो चुकी है. संजय सरदार ने कुल 24,615 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की है.
उनके निकटतम प्रतिद्व्ंदी भुगलू सोरेन को कुल 16,806 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहना पड़ा है. संजय सरदार ने आधिकारिक रूप से 7795 मतों के बडे अंतर से जीत हासिल की है. जीत की पृष्टि होने के बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया है. इस जीत के साथ ही आदित्यपुर नगर निगम को नया महापौर मिल गया है. उनके समर्थकों में जश्र का माहौल है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

* नए पार्षदों की सूची –

आदित्यपूर में वार्ड पार्षदों के सभी महत्वपूर्ण नतीजे सामने आ चुके हैं. आदित्यपुर में सभी 35 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं. नगर निगम के वार्ड 1 से बनमाली दास, वार्ड 2 से सुप्रिया महतो और वार्ड 3 से पिंकी चौधरी विजयी हईं हैं. वहीं वार्ड 4 से शुूभम पांडेय, वार्ड 5 से विनीता कुमारी सिंह, वार्ड 6 से धनंजय गुप्ता और वार्ड 7 से परितोष बेज निर्वाचित हुए हैं. वार्ड 8 से मोना बेसरा, वार्ड 9 से दुर्गा चरण बेसरा और वार्ड 10 से शंकर सरदार जीते हैं. वार्ड 11 से मंजू देवी, वार्ड 12 से मोती बिसोई और वार्ड 13 से शांतनु घोष सफल रहे.
वार्ड 14 से सुनीता बेरा निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं. जबकि वार्ड 15 से नथुनी सिंह जीते हैं. वार्ड 16 से राजरानी महतो, वार्ड 17 से नीतू शर्मा, वार्ड 18 से अंकर सिंह और वार्ड 19 से बिजेश सिंह उर्फ टोंडी सिंह विजयी घोषित हए हैं. जबकि वार्ड 20 से प्रभावती देवी, वार्ड 21 से नाजियाना साबा, वार्ड 22 से अंजू सिंह और वार्ड 23 से अवधेश सिंह, वार्ड 24 से राम प्रसाद मुखी, वार्ड 25 से उत्तरा प्रधान विजयी रहीं.
वार्ड 26 से कुमारी वेदना गोप और वार्ड 27 से रिंकी कमारी ने दर्ज की है. वार्ड 28 से अमृता श्रीवास्तव और वार्ड 29 से अर्चना कुमारी सिंह, वार्ड 30 से सुधीर चौधरी, वार्ड 31 से रिंकू राय, वार्ड 32 से मालती देवी, वार्ड 33 से श्याम हाइबरू, वार्ड 34 से रीता देवी और वार्ड 35 से संगीता सामाद विजयी रहीं.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed