महा शिवरात्रि पर स्वर्णरेखा घाट में भव्य आरती, पुष्प वर्षा और आतिशबाजी होगी विशेष आकर्षण

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : महा शिवरात्रि के अवसर पर सोनारी स्थित स्वर्णरेखा दोमुहानी संगम घाट पर भव्य स्वर्णरेखा आरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आयोजन से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी संध्या बेला में विशेष आरती होगी। बनारस के अस्सी घाट के आचार्य श्री आशुतोष महाराज के नेतृत्व में काशी के 21 पंडित आरती संपन्न करेंगे।

कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे नदी पूजन किया जाएगा। इसके बाद भव्य आरती होगी। इस दौरान अलौकिक पुष्प वर्षा और आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी।

आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। शिव से जुड़ी विभिन्न कलाकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

स्थानीय कलाकार कृष्ण मूर्ति भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम स्थल पर सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर जुस्को और अन्य कर्मचारियों की टीम सक्रिय है।

आयोजन के लिए निमंत्रण पत्र भी बांटे जा रहे हैं। प्रेस वार्ता में अभिषेक सिंह, सुनील गुप्ता और गोपी प्रमाणिक उपस्थित रहे।

Advertisements
See also  मानगो नगर निगम में उपमेयर चुनाव को लेकर तेज हुई सियासी हलचल, कई नेताओं की दावेदारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed