आदित्यपुर नगर निगम चुनाव 2026: मेयर पद पर श्रीमती विनोती हांसदा ने ठोकी ताल, ‘चूड़ियां छाप’ पर मांगा जनसमर्थन

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। मेयर (महापौर) पद के लिए श्रीमती विनोती हांसदा ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए व्यापक जनसमर्थन की अपील की है। शिक्षित, कर्मठ, ईमानदार और समाजसेवी छवि के साथ वे इस बार चुनावी मैदान में उतरी हैं। उनका चुनाव चिन्ह ‘चूड़ियां छाप’ है और मतपत्र क्रम संख्या 3 पर उनका नाम दर्ज है।

श्रीमती हांसदा ने शहर को स्वच्छ, विकसित और समृद्ध बनाने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर को एक आदर्श नगर निगम के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता होगी। बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, बेहतर सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क एवं नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को अपने एजेंडे का अहम हिस्सा बताया। उनका कहना है कि नगर निगम की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था बनाई जाएगी।

प्रचार अभियान के दौरान उनके समर्थकों का कहना है कि श्रीमती विनोती हांसदा जमीन से जुड़ी हुई प्रत्याशी हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं। निवेदक के रूप में पूर्व वार्ड पार्षद बरजो राम हांसदा भी उनके समर्थन में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

श्रीमती हांसदा ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतपत्र क्रमांक 3 पर ‘चूड़ियां छाप’ पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि आदित्यपुर को स्वच्छता, विकास और विश्वास की नई दिशा दी जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed