सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15.750 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह ग्वाला बस्ती में उत्पाद विभाग ने अवैध विदेशी शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने छापेमारी कर 15.750 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में विदेशी शराब का अवैध भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर एक टीम गठित की गई और सुनियोजित तरीके से छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान एक ही स्थान से बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।

जब्त की गई शराब में किंग्स गोल्ड और आर.एस. ब्रांड की विदेशी शराब शामिल है, जिसे अवैध रूप से बिक्री के लिए संग्रहित किया गया था। छापेमारी के दौरान शराब कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया।

उत्पाद विभाग ने जब्त शराब को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही, इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है।

उत्पाद विभाग, पूर्वी सिंहभूम ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed