कोलकाता में ब्राह्मण अभिनेता को मटन की जगह खिला दिया गोमांस, मचा बवाल

0
Advertisements
Advertisements

Kolkata: अभिनेता सायक चक्रवर्ती शुक्रवार रात अपने साथियों के साथ पार्क स्ट्रीट के एक मशहूर पब में डिनर करने गए थे। सायक के अनुसार, उन्होंने ‘मटन स्टेक’ ऑर्डर किया था, लेकिन उन्हें जो डिश परोसी गई, वह बीफ थी। सायक का दावा है कि उन्होंने अनजाने में उसका सेवन भी कर लिया। आपको बता दें कि कोलकाता के सबसे प्रसिद्ध इलाके पार्क स्ट्रीट में स्थित एक लोकप्रिय पब ‘ओली’ (Oly) की यह घटना है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को वेटर को गिरफ्तार कर लिया है।सायक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडियो पर पोस्ट किया। वीडियो में सायक वेटर से बहस करते और जवाब मांगते दिख रहे हैं। रेस्टोरेंट मैनेजर और वेटर वीडियो में माफी मांगते नजर आते हैं।वीडियो में सायक यह कहते भी सुने गए कि वह ब्राह्मण हैं। इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।इसके बाद पार्क स्ट्रीट पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत केस दर्ज किया। वेटर शेख नासिरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।बीजेपी आईटी हेड अमित मालवीय ने X पर सायक का वीडियो पोस्टर करते हुए लिखा कि बांग्लादेश की तरह पश्चिम बंगाल में भी हिंदुओं को जबरन गोमांस खिलाया जा रहा है। आज जो हम देख रहे हैं, वह कोई छिटपुट घटना नहीं है, बल्कि चेतावनी है। अगर ममता बनर्जी और टीएमसी 2026 में सत्ता में वापस आती हैं, तो यह अपवाद नहीं रहेगा, बल्कि आम बात हो जाएगी।यह पसंद या खानपान की आदतों का मामला नहीं है, बल्कि हिंदुओं की आस्था और विश्वासों को पूरी तरह से कुचलने का मामला है। ममता बनर्जी प्रशासन पश्चिम बंगाल में गायों की तस्करी और अवैध हत्या पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सायक पर सांप्रदायिक माहौल बनाने का आरोप लगाया और उन्हें BJP एजेंट तक कहा। इसके बाद सायक ने पहला वीडियो डिलीट कर दूसरा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने किसी भी राजनीतिक या सांप्रदायिक मंशा से इनकार किया।सायक ने कहा कि मेरा किसी तरह का हिंदू-मुस्लिम दंगा भड़काने का इरादा नहीं है। मेरे मुस्लिम दोस्त हैं, मैं ईद भी मनाता हूं। मेरा कंटेंट हमेशा साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देता है।सायक ने यह भी कहा कि उन्हें वेटर से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। अगर वेटर हिंदू भी होता, तब भी मैं यही सवाल पूछता कि क्या आप अनजाने में बीफ खा लेंगे? अगर ऐसी गलतियों पर सवाल नहीं उठेंगे, तो भविष्य में और लोगों के साथ ऐसा हो सकता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed