केंद्रीय बजट से पहले संभला बाजार, 220 अंक चढ़ा सेंसेक्स,


Delhi: आज (1 फरवरी, 2026) केंद्रीय बजट पेश होने से पहले शेयर बाजार में सुधार देखा गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण शुरू होने से ठीक पहले सुबह 11 बजे के करीब सेंसेक्स (Sensex) में 220 अंकों से अधिक की तेजी आई और यह 82,541 के स्तर पर पहुंच गया।
सेंसेक्स और निफ्टी: बजट के दिन विशेष ट्रेडिंग सत्र में सेंसेक्स करीब 272 अंक (0.33%) बढ़कर 82,542 पर और निफ्टी (Nifty) 66 अंक बढ़कर 25,387 के पार कारोबार कर रहा था।
शुरुआती उतार-चढ़ाव: बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी, जहां सेंसेक्स एक समय 86 अंक नीचे गिर गया था, लेकिन बजट घोषणाओं की उम्मीद में इसमें रिकवरी आई।
प्रमुख सेक्टर: ऑटो, कैपिटल गुड्स और इंडस्ट्रियल शेयरों में खरीदारी देखी गई, जबकि मेटल सेक्टर में भारी गिरावट (करीब 4.4%) दर्ज की गई।ऐतिहासिक सत्र: यह आजादी के बाद दूसरा मौका है जब बजट के कारण रविवार को शेयर बाजार खुला है। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ पेश किए जाने वाले बजट से ठीक पहले सोना और चांदी की कीतम में बड़ी गिरावट आई है. एक तरफ जहां सुबह सवा नौ बजे गोल्ड फ्यूचर्स 9 प्रतिशत गिरकर प्रति 10 ग्राम 1,36,1865 रुपये पर आ गया तो वहीं सिल्वर फ्यूचर्स 9 प्रतिशत गिरकर प्रति किलो 2,65,652 रुपये पर पहुंच गई. गौरतलब है कि सुबह 11 बजे निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी.




