अजित पवार का आखिरी पोस्ट,


Maharashtra : एक प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार की दुखद मौत हो गई है. इस हादसे में मरने वाले अन्य लोगों में दो पायलट और दो यात्री शामिल हैं. महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग के प्रयास के दौरान यह हादसा हुआ और मौके से आया वीडियो बता रहा था कि यह हादसा कितना भयावह था. क्रैश के बाद प्लेन पूरी तर आग से घिरा और मलबा में बदला दिख रहा था. इस दुखद मौके पर अजित दादा का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हादसे के आसपास डाला गया आखिरी पोस्ट भी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि दी थी. हालांकि अब यह पोस्ट अजित पवार के पेज पर नहीं दिख रहा है.
इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वराज्य के अग्रदूत, ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन! उनकी देशभक्ति हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी.”वहीं, अजित पवार के निधन की खबर आने के बाद इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि हादसे के बाद उनकी टीम ने यह पोस्ट किया होगा। जैसे ही उन्हें निधन की जानकारी मिली। इसके बाद ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। अब उनके एक्स अकाउंट पर महाराष्ट्र सीएमओ का आखिरी रीपोस्ट है।अजित पवार का राजनीतिक सफर 1982 में शुरू हुआ, जब वे एक चीनी सहकारी समिति के बोर्ड के लिए चुने गए। उन्होंने धीरे-धीरे महाराष्ट्र के राजनीतिक और सहकारी क्षेत्र में अपनी एक खास पहचान बनाई। उन्होंने सिंचाई, वित्त और जल संसाधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला। वे 1991 में पहली बार विधायक बने और तब से बारामती का प्रतिनिधित्व करते रहे।वहीं,अजित पवार की पत्नी का नाम सुनीता पवार है और उनके दो बेटे हैं, जय और पार्थ पवार। उन्होंने 1991 में पहली बार बारामती संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीता था, लेकिन बाद में यह सीट अपने चाचा शरद पवार के लिए खाली कर दी थी। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा के लिए सात बार बारामती विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। उन्होंने पहली बार 1991 में उपचुनाव जीता था और उसके बाद 1995, 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी जीत दर्ज की।




