10 साल बाद कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में कोर्ट का फैसला,

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के चर्चित जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में 10 साल के बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया. जमशेदपुर एडीजे-5 मंजू कुमारी की अदालत ने मंगलवार को इस मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए झामुमो ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष दुबाराज नाग और मृतक के चचेरे भाई जितेंद्र सिंह को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.अदालत ने दोनों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत 3 साल की अतिरिक्त सजा और 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.संजीव सिंह की हत्या से जमशेदपुर में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने जांच के बाद आरोप-पत्र दाखिल किया था. लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने यह अंतिम फैसला सुनाया.फैसले के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया. राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  स्कूल के लिए घर से निकला छात्र, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा… डूबने से मौत से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed