चाकुलिया में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मकर संक्रांति उत्सव श्रद्धा के साथ मनाया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चकुलिया : चकुलिया  में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चाकुलिया खंड की ओर से मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चाकुलिया के कमारीगोड़ा स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस उत्सव में खंड एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित लगभग 25 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में घाटशिला जिला के संघचालक लक्ष्मी नारायण दास, चाकुलिया खंड के खंड संघचालक सुभाष लोधा, खंड कार्यवाह विवेकानंद लोधा, सह खंड कार्यवाह अभिजीत तथा विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय कार्यकर्ता विश्वजीत गोस्वामी भी मौजूद रहे।

गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रचार प्रमुख जुगल क्याल ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने मकर संक्रांति के सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान आपसी संवाद, संगठनात्मक विषयों और सामाजिक समरसता पर भी चर्चा की गई। आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और संघ भावना के साथ संपन्न हुआ।

About The Author

See also  सारकोमा: दुर्लभ कैंसर, जिसे अक्सर नज़रअंदाज़ किया जाता है, लेकिन अब इसका इलाज पहले से अधिक संभव

Thanks for your Feedback!