श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मकर संक्रांति समारोह

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में मकर संक्रांति मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के चेयरमैन श्री सुखदेव महतो, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस. एन. सिंह, प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो तथा सभी शिक्षकों ने दीप प्रज्जवलित कर किया । इस अवसर पर बी.एड. तथा डी.एल.एड. के प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी और नाटक का मंचन किया । प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो ने अपने सम्बोधन में मकर संक्रांति की शुभकामनायें दीं तथा यह भी बताया कि यह पर्व पूरे भारत वर्ष में अलग-अलग नाम तथा परंपराओं के साथ मनाया जाता है , वहीं महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती संगीता महतो ने झारखण्ड में टुसु पर्व  के महत्त्व पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर बनने वाले विशेष पकवान विद्यार्थियों के बीच वितरित किए गए और सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों के साथ-साथ प्रबंधन के सदस्यों द्वारा पतंग उड़ाकर इस कार्यक्रम का समापन किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन तूफान मंडल तथा बरखा कुमारी ने किया ।  धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक विनय शांडिल्य ने किया । मौके पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षु, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक तथा शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  डूरंड कप का आज होगा आगाज, उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

Thanks for your Feedback!

You may have missed