आदित्यपुर नगर निगम के 35 वार्डों में उतरेगी पुरेंद्र उतारेंगे अपने प्रत्याशी, उपमेयर पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव की मांग

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में मेयर पद के लिए रोस्टर की स्थिति स्पष्ट होते ही आम जनता के बीच निराशा का माहौल देखने को मिल रहा है. बड़ी संख्या में लोग यह उम्मीद लगाए बैठे थे कि मेयर पद का चुनाव लड़ेंगे, लेकिन रोस्टर आरक्षण के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा है. ऐसे में अब नगर निगम क्षेत्र की जनता की अपेक्षा है कि पुरेंद्र नारायण सिंह आगामी निकाय चुनाव में पार्षद का चुनाव लड़ें और विजयी होकर उपमेयर पद की जिम्मेदारी संभालें. इसी क्रम में विभिन्न वार्डों से लोग उनके समर्थन में आगे आने लगे हैं.
प्रेस वार्ता के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने स्पष्ट किया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी 35 वार्डों में उनके समर्थित उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेंगे. उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 26 में संदीप साहू या उनके द्वारा घोषित प्रत्याशी को समर्थन दिया जाएगा, वहीं वार्ड संख्या 29 में स्वर्गीय राजमणि देवी के परिजनों को समर्थन देने की घोषणा की गई है. इसके अलावा वार्ड संख्या 5 में निवर्तमान वार्ड पार्षद सिद्धनाथ सिंह के परिजन को समर्थन देने की बात कही गई है. श्री सिंह ने कहा कि इस बार निकाय चुनाव पार्टी आधारित नहीं हैं, इसलिए किसी भी राजनीतिक दल के नाम पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए जाएंगे. सभी प्रत्याशी जनता और क्षेत्र के विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने एक बार फिर उपमेयर पद के लिए जनता के सीधे मत से चुनाव कराने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि उपमेयर पद पर जनभावनाओं का वास्तविक और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed