‘द राजा साब’ के लिए प्रभास ने वसूली मोटी रकम


Mumbai : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में एक्टर के साथ संजय दत्त और अनुपम खेर समेत कई बड़े स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म दो दिन बाद 9 जनवरी को रिलीज होने वाली हैं, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसी बीच चलिए फिल्म की रिलीज से पहले जानते हैं कि इसके लिए प्रभास सहित बाकी स्टारकास्ट ने मेकर्स से कितने पैसे वसूले हैं. इसमें प्रभास की फीस के आंकड़े तो आपके होश ही उड़ा देंगे. दरअसल प्रभास की मार्केट फीस 80 से 150 करोड़ के बीच है. वो सभी फिल्मों के लिए इसी के बीच डील फाइनल करते हैं. हालांकि, यह बहुत ज्यादा है, क्योंकि बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स भी इतनी फीस नहीं लेते हैं. जबकि, डायरेक्टर मारुति को भी प्रभास से काफी कम फीस मिली है. आइए जान लीजिए.हाल ही में तेलुगु 360 पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि प्रभास की फिल्म लगभग तीन साल से प्रोडक्शन में है. यहां तक कि रिकॉर्डतोड़ बजट में तैयार की गई है. दरअसल एक्टर ने फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये फीस ली है. जबकि, डायरेक्टर की कुर्सी संभालने वाले मारुति को फिल्म के लिए 18 करोड़ रुपये दिए गए हैं. बात बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की करें, तो वो विलेन बने हैं जिनका लुक भी काफी खूंखार था. दरअसल इस पिक्चर के लिए एक्टर ने 7 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. जबकि, पिक्चर का टोटल बजट 500 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. जिसमें सेट, VFX, एक्टर्स और टेक्नीशियन की फीस के अलावा पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क भी शामिल है.




