नोएडा में 17वीं मंजिल से गिरे इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिकारी,

0
Advertisements
Advertisements

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-104 स्थित एक हाईराइज सोसायटी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अजय गर्ग (55) की 17वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई. घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि अजय गर्ग सुबह करीब 10:20 बजे अपनी पत्नी से बात करने के बाद मोबाइल पर कॉल करते हुए बालकनी की ओर गए थे. फ्लैट के अंदर नेटवर्क नहीं आ रहा था, इसलिए वे बाहर गए. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे नीचे गिर गए. सोसायटी के लोगों ने उन्हें जमीन पर पड़ा देखा और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.सोसाइटी के लोगों ने उनकी पत्नी और डॉयल-112 पर घटना की सूचना दी। कार्यकारी निदेशक को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत के बाद पत्नी बदहवास हो गईं। इसके बाद घटना की जानकारी मुंबई में रहने वाले अजय गर्ग के बेटे को दी गई। बेटा वहीं नौकरी करता है। शनिवार शाम को वह नोएडा पहुंच गया। रविवार को मृतक का अंतिम संस्कार करने की बात कही जा रही है। अजय गर्ग की मौत की जानकारी मिलते ही उनके दफ्तर के लोग भी सोसाइटी पहुंच गए और शोक संवेदना व्यक्त की। पांच मिनट में आने की बात कही थी पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी ने बताया कि अजय गर्ग ने पांच मिनट में बालकनी से वापस आने की बात कही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस हादसा और आत्महत्या दोनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। सोसाइटी के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही। अजय बीते तीन दशक से नोएडा में रह रहे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed