जमशेदपुर में सरकारी बुलडोजर चलने की तैयारी, 27 दुकानों को नोटिस के बाद हटाया जाएगा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर में रेलवे के बुलडोजर चलने की तैयारी शुरू हो गई है। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने टाटानगर स्टेशन चौक से कीताडीह रोड तक स्थित 27 दुकानों को हटाने का अंतिम नोटिस जारी कर दिया है, और लोगों को रेलवे जमीन खाली करने के लिए 3 जनवरी तक समय दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अधिकारियों के अनुसार यह कदम टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास प्रोजेक्ट का हिस्सा है। अगर दुकानदार दिए गए समय में अपनी दुकानें खाली नहीं करते हैं तो 5 जनवरी को बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई संभव है। नोटिस स्टेशन चौक से बागबेड़ा थाना मोड़ तक आरपीएफ कर्मियों की मदद से जारी किया गया है।

कई दुकानदारों ने अपने व्यापार इसी जगह 50–60 सालों से चला रखा है, इसलिए उन्हें यह सूचना मिलने के बाद चिंता हो गई है। अब कुछ दुकानों के मालिक दुकान खाली कर चुके हैं, जबकि बाकी लोग व्यापार को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे हैं।

पहले चरण में स्टेशन चौक से रनिंग रूम तक के दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। इसके बाद कीताडीह त्रिमूर्ति चौक से पूर्व नाला तक भी रेलवे अतिक्रमण हटाने की योजना बना रहा है, जहाँ 100 से अधिक लोगों को भूमि खाली करने के लिए कहा गया है।

इस योजना के तहत गुदड़ी मार्केट पर भी ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन वहाँ अभी तक किसी को नोटिस नहीं मिला है। अधिकारी बताते हैं कि नई सड़क के निर्माण के दौरान गुदड़ी मार्केट की कुछ सामने वाली दुकानों को हटाना पड़ सकता है ताकि सड़क चौड़ी की जा सके और यातायात बेहतर हो।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed