जमशेदपुर के सोनारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के पंचवटी नगर में सलोनी मुखी नाम की एक विवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई है। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला, लेकिन परिवार का मानना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

परिजनों के अनुसार सलोनी की शादी 2022 में उमंग मुखी से हुई थी। शादी के बाद से वह अक्सर चुप-चाप रहने लगी थीं और कुछ समय अपने बहन के घर भी रही थीं। घटना वाली रात उन्होंने खाना खाया और सोने चले गए, लेकिन सुबह उनके कमरे में उनका शव फांसी पर लटका मिला।

सलोनी के भाई ने सोनारी थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए सलोनी के पति उमंग मुखी पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घटना को आत्महत्या का रूप देना चाहा गया, जबकि उनकी बहन की असल मौत किसी अन्य कारण से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद से सलोनी के पति उमंग मुखी फरार हैं और उनके अलावा कुछ अन्य परिजनों के भी घर से गायब होने की बात सामने आ रही है। पुलिस उनकी तलाश में सक्रिय है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच कर रही है, और जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर स्पष्ट जानकारी मिलने की उम्मीद है। परिवार का कहना है कि वे चाहते हैं कि सच्चाई जल्द सामने आए और उचित कार्रवाई हो।

See also  सिर्फ डेटा नहीं, सही फैसला लेना भी जरूरी! छात्रों को मिला प्रैक्टिकल टेक्नोलॉजी का मंत्र

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed