मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को NIT जमशेदपुर ने दी दीक्षांत समारोह का न्योता, 29 दिसंबर को होगा आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एन०आई०टी०) जमशेदपुर के निदेशक प्रो० (डॉ०) गौतम सूत्रधर ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 29 दिसम्बर 2025 को आयोजित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एन०आई०टी०), जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को उन्होंने अवगत कराया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री को उन्होंने दीक्षांत समारोह की चल रही तैयारियों से अवगत कराया। दीक्षांत समारोह में लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएगी।

See also  फाइनल राउंड में जेएफसी की बड़ी भिड़ंत, मोहन बागान से मुकाबले को लेकर बढ़ा रोमांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed