जमशेदपुर में 15 दिनों से लापता वृद्ध महिला को लेकर परिजनों ने की एसएसपी से मदद की मांग

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना इलाके में रहने वाली 60 वर्षीय अमीना बीते 15 दिनों से लापता है। वह 4 दिसंबर को अचानक घर से गायब हो गई थी। परिवार ने तुरंत कदमा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चला है।

परिवार के अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर हैं और पहले भी दो बार बिना बताए घर से चली गई थीं। उन मौकों पर घर वालों ने उन्हें ढूंढ लिया था, लेकिन इस बार न तो कोई सुराग मिला और न ही पुलिस पड़ताल में सफलता मिली है।

उनकी लाल साड़ी पहने होने की जानकारी मिली है और उनकी ऊँचाई लगभग लगभग 4.6 फीट बताई जा रही है। परिवार वाले लगातार उन्हें खोज रहे हैं और अब उन्होंने एसएसपी के पास लिखित शिकायत देकर मदद की मांग की है।

एसएसपी ने परिजनों से बातचीत कर मामले को गंभीरता से लेने और तलाश तेज करने का भरोसा दिया है। स्थानीय पुलिस भी जांच और पड़ताल जारी रखे हुए है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  साकची प्रखण्ड में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए BLA-2 एवं पदाधिकारी - परविंदर सिंह

Thanks for your Feedback!

You may have missed