कांग्रेस का खाता खुला, संगम विहार सीट जीती, बीजेपी के खाते में आईं 2 सीट


दिल्ली : एमसीडी उपचुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं. 4 सीटों के रिजल्ट अब तक आ गए हैं. इनमें से बीजेपी ने चांदनी चौक वार्ड से बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है. आम आदमी पार्टी ने दक्षिण पुरी सीट जीती है. वहीं, कांग्रेस के लिए भी गुड न्यूज आ गई है. कांग्रेस ने संगम विहार वार्ड से जीत दर्ज की है. एमसीडी के 12 वार्डों के लिए 30 नवंबर को वोटिंग हुई थी. राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने वोटों की गिनती के लिए 10 सेंटर बनाए हैं. एमसीडी चुनाव में करीब 40 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि 2022 के चुनावों में 50.47 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे. 2025 के उपचुनाव में 26 महिलाओं सहित 51 उम्मीदवार मैदान में थे. बीजेपी ने आठ महिला उम्मीदवारों को चुनावी रण में उतारा था. वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने छह और कांग्रेस ने पांच महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था.




