न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर होंगे जोहरान ममदानी,भारतीय मूल के सबसे युवा मेयर ने रच दिया इतिहास

0
Advertisements
Advertisements

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मेयर चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। भारतीय मूल के उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने ये चुनाव जीत लिया है। आपको बता दें कि ममदानी शुरू से ही न्यूयॉर्क शहर में मेयर चुनाव की रेस में सबसे आगे चल रहे थे। इस जीत के साथ ही जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क शहर के सबसे युवा, पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मेयर बन गए हैं। उनकी जीत को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।जोहरान ममदानी 34 साल के हैं। उनका जन्म अफ्रीकी देश युगांडा में हुआ है और न्यूयॉर्क शहर में पले-बढ़े हैं। वह न्यूयॉर्क राज्य असेंबली के सदस्य और डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट हैं। ममदानी का मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा से हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क जैसे दिग्गजों ने इस चुनाव में न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो का समर्थन किया था।34 साल के जोहरान ममदानी भारतीय-अमेरिकी फिल्ममेकर मीरा नायर और लेखक महमूद मामदानी के बेटे हैं। वे एक समाजवादी नेता हैं और डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट्स ऑफ अमेरिका से जुड़े हुए हैं। जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मेयर बन गए हैं।
ममदानी ने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन कर्टिस स्लीवा को हराया है. अब ममदानी को अमेरिका के सबसे बड़े शहर की मांगों को पूरा करना होगा और महत्वाकांक्षी चुनावी वादों को पूरा करना होगा. इस जीत के साथ ममदानी ने, डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट शहर के पहले मुस्लिम मेयर, दक्षिण एशियाई मूल के पहले व्यक्ति और अफ्रीका में जन्मे पहले व्यक्ति के रूप में इतिहास में अपनी जगह बना ली है. ममदानी 1 जनवरी को पदभार संभालेंगे और इस सदी के सबसे युवा मेयर भी बन जाएंगे.
राष्‍ट्रपति ट्रंप ने पूरा जोर लगा लिया था कि ममदानी मेयर की चेयर तक न पहुंचे. ऐसे में अब यह भी सवाल उठ रहा है कि वे ट्रंप से कैसे निपटेंगे, जिन्होंने शहर पर कब्ज़ा करने और ममदानी के जीतने पर उन्हें गिरफ़्तार करके निर्वासित करने की धमकी दी थी. ममदानी का जन्म युगांडा में हुआ था, जहां उन्होंने अपना शुरुआती बचपन बिताया, लेकिन उनका पालन-पोषण न्यूयॉर्क शहर में हुआ और वे 2018 में अमेरिकी नागरिक बन गए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed