जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी में एनएसएस द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ रैली का आयोजन


जमशेदपुर :- जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की एनएसएस इकाई ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति से भरा कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर एनएसएस की छात्राओं ने विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में तिरंगा वितरित किया और रैली निकालकर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से अवगत कराया।

अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और तिरंगे के महत्व को रेखांकित करना रहा। रैली के दौरान छात्राओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल देशभक्ति से भर दिया।
कार्यक्रम में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. ग्लोरिया पूर्ती, प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. डी. पुष्पलता एवं डॉ. छगनलाल अग्रवाल के साथ एनएसएस की छात्राओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी ने एक स्वर में संदेश दिया कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि एकता, गर्व और स्वाभिमान का प्रतीक है।



