शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम, झारखंड में बनेंगे तीन लाख से ज्यादा पीएम आवास…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत एक बड़ा कदम उठाया गया है। आने वाले पांच वर्षों में राज्य के 50 शहरी स्थानीय निकायों में 3.16 लाख से अधिक पक्के आवास बनाए जाएंगे। नगर विकास विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन आवासों का निर्माण 2025-2026 की अनुमानित जनसंख्या के आधार पर किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वर्तमान में 2.01 लाख आवासों के निर्माण की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है, जिनमें से 1.34 लाख से अधिक आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। अब अगले चरण में 3,16,706 नए आवास बनाए जाएंगे। इनका लाभ शहरी क्षेत्रों में रह रहे आवास विहीन गरीब परिवारों को मिलेगा।

रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे बड़े शहरों में सबसे अधिक आवासों का निर्माण किया जाएगा, जबकि गढ़वा और बरहवा जैसे नगर पंचायतों में सबसे कम आवास बनेंगे। इस योजना के तहत झारखंड के 9 नगर निगम, 17 नगर परिषद, 22 नगर पंचायत, 1 अधिसूचित क्षेत्र समिति (जमशेदपुर) और 1 कैंट क्षेत्र (रामगढ़) शामिल हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)-2.0 का उद्देश्य 2024 से 2029 के बीच शहरी गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है, जिससे वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।

Advertisements
See also  सरहुल शोभायात्रा की तैयारी तेज, प्रशासन से मांगा सहयोग

Thanks for your Feedback!

You may have missed