दिल्ली के 9 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी


दिल्ली: दिल्ली में सोमवार सुबह एक बार फिर स्कूलों को बम धमकी की कॉल मिलने से हड़कंप मच गया. राजधानी के अलग‑अलग इलाकों में स्थित नौ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. धमकी मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं.
जिन स्कूलों को धमकी कॉल आई, उनमें लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल (दिल्ली कैंट), केम्ब्रिज स्कूल (श्री निवासपुरी), वेदव्यास इंटरनेशनल/वेदांत/वेयकेटेश्वर स्कूल (रोहिणी), केम्ब्रिज स्कूल (NFC), द इंडियन स्कूल (सादिक नगर), सीएम श्री स्कूल (रोहिणी), डीटीए स्कूल (INA) और बाल भारती स्कूल (रोहिणी). एयर फ़ोर्स स्कूल, लोधी रोड और सुब्रतो पार्क, केआर मंगलम स्कूल और इंडियन स्कूल को बम की धमकी मिली है. सभी स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और प्रशासन ने अभिभावकों को तुरंत सूचित किया है.प्राथमिक जांच में अब तक किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, पुलिस इसे फर्जी कॉल मानकर हल्के में नहीं ले रही और हर एंगल से जांच की जा रही है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, धमकी भरी कॉल्स के सोर्स और कॉलर की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। साइबर यूनिट और टेक्निकल टीम्स को भी जांच में शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में स्कूलों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं, जिनका मकसद दहशत फैलाना पाया गया। दिल्ली पुलिस ने अभिभावकों और आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, सभी प्रभावित स्कूलों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।




