Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह में बीते दिनों ही कलेक्शन एजेंट से 4.80 लाख की लूट कर ली गई थी. इधर, उसी तरह सिदगोड़ा में भी बिजली बिल कलेक्शन एजेंट से भी 9 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना सिदगोड़ा के 16 नंबर में घटी है. मानगो के कुंवर बस्ती निवासी जितेंद्र पात्रो बिजली बिल कलेक्शन का काम करते है. वे एजेंसी के तहत काम करता है. वह हमेशा की तरह बिजली बिल कलेक्ट कर एग्रिको बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने जा रहे थे. रास्ते में 16 नंबर के पास पीछे से किसी बाइक सवार ने धक्का मारकर उसे गिरा दिया. सड़क पर गिरने के बाद बाइक सवार दो युवकों ने उनकी डिक्की में रखे कलेक्शन के रुपए निकाले और फरार हो गए. घटना के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जितेंद्र बीते 7 सालों से कलेक्शन एजेंट का काम कर रहा था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  झारखंड पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश? भ्रामक खबर पर उठे सवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed