पहली बार हवाई यात्रा पर निकले 70 वंचित छात्र, ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी 2026’ के तहत दिल्ली पहुंचे

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर में सोमवार को Round Table India – एरिया 16 की पहल पर “फ्लाइट ऑफ फैंटेसी 2026” कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके तहत झारखंड और ओडिशा के 70 वंचित छात्रों ने पहली बार हवाई यात्रा का अनुभव किया और दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए नई दिल्ली पहुंचे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इस कार्यक्रम में धनबाद, रांची, जमशेदपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, संबलपुर, कटक और भुवनेश्वर जैसे शहरों से चयनित छात्र शामिल हैं। भ्रमण का उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रीय गौरव और नागरिक चेतना को मजबूत करना है। यात्रा के दौरान छात्र Parliament House, Rashtrapati Bhavan सहित दिल्ली के प्रमुख शैक्षणिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगे।

कार्यक्रम का नेतृत्व एरिया फ्लाइट ऑफ फैंटेसी 2026 के चेयरमैन अभिजीत मोहंती कर रहे हैं। उनके साथ कन्वीनर एलएमएफ ट्र. हर्ष वर्धन कांडोई और ट्र. विनीत लोहारिवाल भी सक्रिय भूमिका में हैं। जमशेदपुर से जेजीएसआरटी 224 के चेयरमैन विवेक कुमार नरेदी और कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल छात्रों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

यह पहल आरटीआई एरिया 5 के सहयोग से संचालित की जा रही है, जिसमें दिल्ली मिडटाउन आरटी 49, दिल्ली मिलेनियम आरटी 149 और नोएडा आरटी 285 की भी अहम भूमिका है।

आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम केवल हवाई यात्रा का अनुभव नहीं, बल्कि छात्रों के समग्र विकास का प्रयास है। राष्ट्रीय संस्थानों से परिचय कराकर उनके करियर सपनों को विस्तार देने और आत्मविश्वास बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

राउंड टेबल इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि यह पहल छात्रों को नए अवसरों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और खुद को भविष्य का नेतृत्वकर्ता मानने की प्रेरणा देती है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2010 से अब तक “फ्लाइट ऑफ फैंटेसी” के माध्यम से 10 हजार से अधिक बच्चे पहली बार उड़ान भर चुके हैं। संगठन शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के अपने उद्देश्य पर लगातार काम कर रहा है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed